आगरा। महात्मा गांधी मार्ग (एमजी रोड) को शहर की लाइफ-लाइन कहा जाता है। मेट्रो के कार्यों से लाइफ लाइन की रफ्तार पहले से ही धीमी है मगर बुधवार की बारिश में यह थम गई। भीषण जाम में लोग घंटों फंसे रहे। एक मिनट की दूरी 30 मिनट में तय हो सकी। दोपहर 12 से 3 बजे तक यह हालात रहे। रावली, आगरा कॉलेज, हरीपर्वत, सूरसदन पर वाहनों की लंबी लाइन लग गईं। मरीजों को लेकर जा रहीं 6 से अधिक एंबुलेंस भी फंसी रह गईं। पुलिसकर्मी वाहनों को निकालने में विफल रहे।