फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रक्षाबंधन के दूसरे दिन गड़बड़ाई ट्रैफिक व्यवस्था, कागारौल में भीषण जाम में फंसीं दो एंबुलेंस

Arun Parashar Updated Mon, 31 Aug 2026 07:39 PM IST

रक्षाबंधन त्योहार के दूसरे दिन रविवार को कस्बे में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। कस्बे के खेरागढ़ तिराहे पर दोपहर लगभग 12 बजे अचानक भीषण जाम लग गया। जाम के दौरान करीब एक घंटे तक वाहन फंसे रहे। इस दौरान मरीजों को लेकर जा रहीं दो एंबुलेंस भी जाम में फंस गईं, जिससे उनमें सवार मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के चलते कागारौल-खेरागढ़, कागारौल-आगरा और कागारौल-जगनेर मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सड़क पर वाहनों के अत्यधिक दबाव के कारण यातायात रेंगता हुआ नजर आया। जाम में फंसे राहगीर और वाहन चालक अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए काफी देर तक परेशान होते रहे। रविवार को कस्बे में सुबह से ही वाहनों की संख्या सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक थी। खेरागढ़ तिराहे पर वाहनों के बढ़ते दबाव के बाद यातायात व्यवस्था बिगड़ गई। जाम में फंसे लोगों को धूप और उमस भरी गर्मी के बीच काफी परेशानी उठानी पड़ी। स्थानीय लोगों का कहना है कि त्योहारों और विशेष अवसरों पर कस्बे में वाहनों का दबाव बढ़ जाता है। ऐसे में खेरागढ़ तिराहे सहित प्रमुख चौराहों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती और यातायात व्यवस्था के लिए प्रभावी इंतजाम किए जाने चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें