फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रील देख तीन दोस्तों ने उठाया ऐसा कदम, परिजन के उड़ गए होश; पुलिस को इस हाल में मिले

महंगे कपड़े, लग्जरी कार, बड़ा बनने का सपना...। रील से रियल लाइफ में तीन दोस्तों ने घर से निकलकर मुंबई का सफर तय किया। बस से जयपुर तक पहुंच गए। आगे जाने के लिए ट्रेन नहीं मिली तो मायूसी छा गई। दूसरी तरफ परिवार वाले बेटों की तलाश में भटकने लगे। बाद में बेटे भी आगरा की राह पकड़ने लगे। फिर से आगे बढ़ने की सोचते मगर तब तक पुलिस पहुंच गई। तीनों को सकुशल घर पहुंचा दिया। तीनों दोस्त लोहामंडी क्षेत्र के रहने वाले हैं। दो नाबालिग हैं। 12वीं कर रहे हैं। इनमें एक मूलरूप से दिल्ली का रहने वाला है। वह मामा के घर में 12 साल से रह रहा है। मामा जूते का काम करते हैं। दूसरे के पिता भी जूते का कारखाना घर में ही चलाते हैं। तीसरा 20 साल का है। आठवीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। तीनों इंस्टाग्राम पर रील देखते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि कई रील ऐसी थी कि जिसमें लोगों की सक्सेस स्टोरी थी। घर छोड़ने के बाद लखपति और करोड़पति बन गए। अपना लक्ष्य तय करके लग्जरी जिंदगी जी रहे हैं। इससे तीनों के मन में भी घर से अकेले निकलने का ख्याल आया। सोचा था कि पहले छोटी मोटी नाैकरी करेंगे। बाद में अपना काम शुरू करेंगे। एक दिन बड़े आदमी बनकर घर वापस आएंगे। इससे घरवाले भी उनकी काबिलियत की तारीफ करेंगे। 17 अक्तूबर की दोपहर 12वीं के छात्र टयूशन की कहकर घर से स्कूल बैग में कपड़े रखकर निकले। एक ने अपना मोबाइल भी 12 हजार रुपये में बेच दिया। तीनों एक जगह पर मिले। फिर ईदगाह स्टेशन पहुंचे। यहां से मुंबई की बस पकड़ना चाहते थे। मगर बस न मिलने की वजह से जयपुर की बस में बैठ गए। उन्हें लग रहा था कि जयपुर से आगे का सफर तय करेंगे। जयपुर के रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर ट्रेन के लिए इंतजार करना पड़ रहा था। उन्हें खाने पीने की भी परेशानी हो रही थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें