आगरा। दिगनेर स्थित कुशवाह नगर के एक घर में दिनदहाड़े घुसकर बदमाश 50 से 60 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर ले गए। पीड़ित की तहरीर पर एकता नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सोमवीर ने बताया कि 24 अगस्त की दोपहर करीब 3:52 बजे वह और पत्नी घर पहुंचे तो बाहर लाल-काली पल्सर के पास एक व्यक्ति खड़ा था। घर में जाने के दौरान दो अन्य व्यक्ति अंदर से बाहर निकले। रोकना चाहा तो बदमाशों ने असलहा तान दिया। इसके बाद बाइक पर बैठकर शमसाबाद की ओर भाग गए। घर में सामान बिखरे थे और नकदी, जेवर सहित कई सामान गायब थे। एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।