फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जाट महासभा ने हर्षोल्लास से मनाया दशहरा पर्व, शस्त्रों का किया पूजन

आगरा के मलपुरा में अखिल भारतीय जाट महासभा की ओर से मंगलवार को इटौरा स्थित मैरिज होम में दशहरा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान शस्त्र पूजन और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता जाट महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम मुखिया ने की, जबकि संचालन महानगर अध्यक्ष एवं पार्षद गजेंद्र सिंह नरवार ने किया। जिला अध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर ने आगरा किले के सामने महाराजा सूरजमल और महाराजा जवाहर सिंह की प्रतिमाएं स्थापित करने के लिए जगह उपलब्ध नहीं कराए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष से प्रतिमाओं की स्थापना के लिए जगह उपलब्ध कराने की मांग की जा रही है।जाट महासभा ने उद्यान विभाग से मात्र 20 वर्ग मीटर भूमि की मांग की थी,लेकिन अब तक जगह उपलब्ध नहीं कराई गई है,उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दो सप्ताह के भीतर उद्यान विभाग ने प्रतिमाओं की स्थापना के लिए मांगी गई जगह उपलब्ध कराने की अनुमति नहीं दी,तो जाट महासभा हजारों लोगों के साथ आगरा किले का घेराव करेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें