फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: तालाब में डूबी किशोरी, ग्रामीणों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला शव

खेरागढ़ थाना क्षेत्र के गांव लालपुर में बृहस्पतिवार सुबह तालाब में डूबने से 17 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।गांव लालपुर निवासी राजउद्दीन की बेटी काजल 17 सुबह करीब 10 बजे खेतों की ओर शौच के लिए गई थी। तालाब के किनारे उसका पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में चली गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उसे पानी में डूबते देखा और शोर मचाकर बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह देखते ही देखते पानी में डूब गई।घटना की जानकारी मिलते ही गांव के कमलेश कुमार, युमनेश, शंकर, कुरबान, लोकेश और यूनिश साहसी युवक तालाब में उतर गए। करीब एक घंटे तक लगातार खोजबीन करने के बाद किशोरी गहरे पानी में दलदल में धंसी हुई मिली। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकालकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेरागढ़ पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतका की मां नगीना ने बताया कि चार बेटियां और तीन वर्षीय सबसे छोटा बेटा अल्फाज है। अभी परिवार की किसी भी बेटी की शादी नहीं हुई है। काजल दूसरी नंबर की बेटी थी। उसने गांव के विद्यालय से आठवीं तक पढ़ाई की थी। पिता राजुद्दीन मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं।किशोरी की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई में जुटी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें