फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: वेंटीलेटर पर बेटा, सदमे में मां ने त्यागे प्राण

Dhirendra Singh Updated Sun, 06 Sep 2026 01:40 PM IST

बाह। पिछले आठ दिन से जरार के राजेश सिसोदिया अस्पताल के वेंटीलेटर पर हैं। ब्रेन हेमरेज के चलते लगातार उनकी तबीयत बिगड़ रही है। शुक्रवार रात बेटे की हालत देखकर सदमे में आई उनकी बुजुर्ग मां ने दम तोड़ दिया। परिजन ने बताया राजेश की मां नत्थो देवी (70) ने अन्न, जल छोड़ दिया था। बेटे का नाम लेकर वह हर रोज यही सवाल कर रही थीं कि बेटा कैसा है? शुक्रवार रात 9 बजे उनकी सांसे थम गईं। शनिवार को गमगीन माहौल में उनकी अंत्येष्टि कर दी गई। मुखाग्नि बेटा पुरषोत्तम सिसोदिया ने दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें