शिवसेना की ओर से पार्टी संस्थापक बाला साहब ठाकरे की 14वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी मुख्यालय पर सैकड़ों शिव सैनिक एकत्र हुए। जिला प्रमुख वीनू लवानिया ने बाला साहब ठाकरे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने चित्र पर रोली-चावल लगाकर और माला अर्पित कर नमन किया। इसके बाद मौजूद शिव सैनिकों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शिव सैनिकों ने हिंदुत्व की रक्षा करने और बाला साहेब ठाकरे के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।