फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सीकरी में 3.53 करोड़ से बनेगी सड़क, विधायक ने चाैपाल में किया लोगों से संवाद

आगरा के फतेहपुर सीकरी में सड़क निर्माण कार्यों के तहत ग्राम जौताना से सतफेरा (हिरन मिनार) तक करीब दो किलोमीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण 3 करोड़ 53 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। आगरा विकास प्राधिकरण की ओर से कराए जाने वाले इस कार्य का शिलान्यास और भूमि पूजन विधायक चौधरी बाबूलाल ने सतफेरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया। इस मौके पर जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद भी किया गया। विधायक चौधरी बाबूलाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क बेहतर बनाने के लिए निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। जौताना से सतफेरा तक सीसी सड़क बनने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। करीब दो किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण से ग्रामीणों को दैनिक आवागमन सहित अन्य कार्यों में सहूलियत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें