यमुना के बीहड़ में बसा है जैतपुर का कमतरी चंद्रपुर गांव। इसने देश को 20 से अधिक आईएएस और आईपीएस अफसर दिए हैं। फिर भी यहां की सड़क जानलेवा गड्ढों से भरी हैं। दो साल से क्षतिग्रस्त पड़ी सड़क पर आए दिन हादसे भी होते रहते हैं। ग्रामीणों ने शिकायतें भी कई बार की, लेकिन प्रशासन की नींद नहीं टूटी। जबकि यही मार्ग आगरा-इटावा वाया कचौराघाट और फिरोजाबाद को कमतरी पुल के जरिये जोड़ता भी है। अमर उजाला की पड़ताल में करीब ढाई किलोमीटर लंबी यह सड़क बदहाल मिली।