फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पंप हाउस में करंट से झुलसे कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत

आगरा के पिनाहट में चंबल घाट स्थित नहर प्रथम पंप हाउस में सफाई के दौरान करंट लगने से झुलसे कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। उटसाना निवासी सीताराम (45) बुधवार सुबह चंबल घाट स्थित नहर प्रथम पंप हाउस में सफाई कर रहे थे। इसी दौरान वह अचानक चालू बिजली लाइन के करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। मौके पर मौजूद साथी कर्मचारियों ने आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पिनाहट में भर्ती कराया। हालत बेहद गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर आगरा रेफर कर दिया था। वहां बृस्पतिवार रात इलाज के दौरान सीताराम ने दम तोड़ दिया। कर्मचारी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। शुक्रवार को परिजन ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें