आगरा में खंदाैली में यूजीसी के विरोध में यूजीसी मुक्ति मोर्चा ने रविवार को ट्रैक्टर मार्च का एलान किया था। ट्रैक्टर लेकर जैसे ही प्रदर्शनकारी बढ़े पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इस दाैरान भीड़ की पुलिस से तीखी नोकझोंक हो गई। प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने बैरिकेडिंग तोड़ दी। प्रदर्शनकारी यमुना एक्सप्रेसवे पर पहुंच गए। यहां हंगामा करना शुरू कर दिया। इससे यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की कतार लग गई। लंबा जाम लग गया।