फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पुलिस ने 24 घंटे में कुंडल लूट का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

आगरा के फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र में महिला से कुंडल लूट की घटना का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से लूटे गए कुंडल, नकदी, बाइक और अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। थाना क्षेत्र के गांव नगला सराय के नगला बंजारा निवासी गंभीर सिंह की पत्नी बबीता शुक्रवार दोपहर खेत पर जा रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार युवक ने उनके कानों से कुंडल झपट लिया, जिससे महिला घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गठित पुलिस टीमों ने आसपास के सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पीड़िता द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर आरोपी की तलाश की गई। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हाईवे स्थित मंडी गुल नहर के पास से कलंदर बस्ती, कोरई, थाना किरावली निवासी अल्ताफ पुत्र एहसान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से महिला से छीना गया एक कुंडल, 18 हजार रुपये नकद, एक मोटरसाइकिल, 315 बोर का तमंचा तथा दो कारतूस बरामद हुए हैं। पीड़िता ने आरोपी की पहचान भी कर ली है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य घटनाओं में उसकी संलिप्तता की जानकारी जुटा रही है। एसीपी अछनेरा शैलेंद्र सिंह द्वारा बताया गया कि उक्त मामले में आरोपी को पकड़कर उससे कुंडल और नगदी के साथ अवैध असलाह एवं बाइक बरामद की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें