आगरा। नंद प्लाजा प्रकरण के बाद पुलिस ने कैफे और मिनी मल्टीप्लेक्स में होने वाली गतिविधियों पर निगरानी बढ़ा दी है। बुधवार को ताजगंज पुलिस ने फतेहाबाद स्थित ड्रैगन कैफे पर छापा मारा। पुलिस को यहां हुक्का पिलाने की शिकायत मिली। टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की लेकिन कोई आपत्तिजनक गतिविधि नहीं मिली। एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि कार्रवाई नियमित चेकिंग का हिस्सा थी। जांच के दौरान कोई अनियमितता नहीं पाई गई। किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है।