फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अनियंत्रित ट्रक दुकान में घुसा, बड़ा हादसा टला

Arun Parashar Updated Wed, 02 Sep 2026 11:46 PM IST

आगरा-ग्वालियर हाईवे पर सोमवार रात अचानक सामने आए दूसरे वाहन को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक दुकान में जा घुसा। गनीमत रही कि घटना के समय दुकान बंद थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हादसा रात 10:30 बजे करीब हुआ। आंध्र प्रदेश के अनंतपुर से चालक रामसिंह रावत अपने मुनीम जाैनी और राजकुमार के साथ मौसमी से भरा ट्रक लेकर दिल्ली जा रहे थे। सैंया क्षेत्र में आगरा की ओर से आ रहा एक अन्य ट्रक अचानक जौनई की तरफ मुड़ने लगा। सामने आ रहे ट्रक को बचाने के प्रयास में रामसिंह का ट्रक सड़क किनारे बनी चंद्रपाल सिंह की बीज की दुकान में जा घुसा। दुर्घटना के बाद सामने वाले ट्रक का चालक वाहन लेकर भाग निकला। दुकान बंद होने के कारण बड़ा हादसा टल गया, जिससे स्थानीय लोगों और परिजन ने राहत की सांस ली।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें