फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एनएसयूआई ने मांगों को लेकर आगरा कॉलेज में किया प्रदर्शन

आगरा। छात्रों की विभिन्न मांगों को लेकर एनएसयूआई पदाधिकारियों ने मंगलवार को आगरा कॉलेज में प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने कॉलेज प्रशासन के सामने छात्रावास, पुस्तकालय, पेयजल और अन्य सुविधाओं से जुड़ी मांगें रखीं। प्रदर्शन के बाद पदाधिकारियों ने प्राचार्य डॉ. सीके गौतम का घेराव कर समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की। प्राचार्य ने आश्वासन दिया कि छात्रों की मांगों पर जल्द कार्रवाई कर उन्हें पूरा कराया जाएगा। उन्होंने कॉलेज में उपलब्ध छात्र सुविधाओं की जानकारी भी दी। बताया कि पिछले सत्र में चार छात्रावासों का जीर्णोद्धार कराया जा चुका है और इनमें प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। सीटें भरने के बाद अन्य छात्रावासों का भी जीर्णोद्धार कराया जाएगा। पुस्तकालय के विस्तार और जीर्णोद्धार का काम चल रहा है। काम पूरा होने के बाद इसे डिजिटल किया जाएगा। छात्रों की मांग के अनुसार नई पुस्तकें भी मंगाई जा रही हैं। कॉलेज में लगे आरओ सिस्टम चालू हैं। गंगाजल की आपूर्ति शुरू होने के बाद अतिरिक्त स्थानों पर आरओ प्वाइंट लगाए जाएंगे। वहीं, पिछले सत्र में 30 शौचालयों का कायाकल्प कराया गया है। प्रदर्शन में एनएसयूआई प्रदेश महासचिव अंकुश गौतम, उपाध्यक्ष डॉ.गौरव शर्मा, जिलाध्यक्ष सतीश सिकरवार, अनिल सूर्यवंशी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें