फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: लोहा मंडी से बल्देवगंज तक गरजा नगर निगम का बुलडोजर, कारोबारियों के विरोध के बीच हटाए अतिक्रमण

आगरा। शहर में सार्वजनिक स्थलों, नालों और फुटपाथों पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम प्रशासन ने अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। नगर निगम की टीम ने लोहा मंडी बाजार और बल्देवगंज क्षेत्र में नालों व फुटपाथ पर पक्के निर्माण कर किए गए अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान बड़ी संख्या में ठेल-ढकेल, काउंटर और अन्य सामान जब्त किया गया। नगर निगम की कार्रवाई से बाजार में काफी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। शिकायतों और पूर्व चेतावनी के बाद निगम की टीम ने बुधवार को अभियान चलाकर ऐसे अतिक्रमणों को हटाना शुरू किया। लोहा मंडी और बल्देवगंज में कार्रवाई - अभियान की शुरुआत लोहा मंडी बाजार और बल्देवगंज क्षेत्र से हुई। यहां कई दुकानदारों ने दुकानों के बाहर फुटपाथ और नालों के ऊपर सामान रखकर, लोहे की सीढ़ियां बनाकर तथा काउंटर आदि लगाकर जगह घेर रखी थी। नगर निगम के टास्कफोर्स ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। टीम ने रास्ते और फुटपाथ पर रखे ठेल-ढकेल, काउंटर और अन्य सामान को जब्त कर लिया। कार्रवाई के दौरान स्थानीय कारोबारियों ने इसका विरोध भी किया। कुछ दुकानदारों ने निगम की टीम के सामने अपनी आपत्ति दर्ज कराई और कार्रवाई रोकने का प्रयास किया, लेकिन टास्कफोर्स की सख्ती के चलते अभियान जारी रहा। निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक रास्ते, फुटपाथ और नालों पर किसी भी तरह का अतिक्रमण स्वीकार नहीं किया जाएगा। सिकंदरा भावना स्टेट रोड पर भी चला अभियान - नगर निगम की टीम ने इसके बाद भावना स्टेट, सिकंदरा रोड क्षेत्र में भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। यहां सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। टीम ने दुकानदारों और अन्य लोगों को दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी। अधिकारियों ने कहा कि अभियान के बाद दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अभियान का नेतृत्व एसएफआई संजीव उपाध्याय ने किया। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने कहा कि शहर में सार्वजनिक रास्तों, फुटपाथों और नालों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। संबंधित क्षेत्रों में पहले ही मुनादी कराकर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें