आगरा: थाना ताजगंज क्षेत्रांतर्गत तेलीपाड़ा में दो पक्षों के बीच मोटरसाइकिल की टक्कर को लेकर हुए विवाद के संबंध में पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में पाया गया कि यह विवाद मोटरसाइकिल के टकराने के कारण हुआ था। इस प्रकरण में थाना ताजगंज पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। वर्तमान में मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम है। इस संबंध में यतेन्द्र सिंह नागर, एसीपी ताज सुरक्षा, कमिश्नरेट आगरा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।