फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बहू के मायके जाने से क्षुब्ध सास ने फंदा लगाकर दी जान

आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र के गांव कोटरा में संदिग्ध परिस्थिति में मंगलवार सुबह बहू के मायके जाने से क्षुब्ध होकर सास के फंदा लगाकर जान देने का मामला सामने आया है। महिला का शव खेत पर नीम के पेड़ से लटका देख परिजन में चीख-पुकार मच गई। घटना सुबह करीब 10 बजे की है। गांव कोटरा निवासी पुष्पा देवी (38) पत्नी लाखन सिंह का शव खेत में ट्यूबवेल पर नीम के पेड़ से लटका मिला। लाखन के भतीजे खूबचंद पुत्र गीताराम ने बताया कि सुबह वह खेत (ट्यूबवेल) पर पहुंचा, तो चाची पुष्पा देवी को साड़ी से पेड़ पर लटका देख उसकी चीख निकल गई। उसने परिजन को घटना की जानकारी दी। मृतका के भतीजे खूबचंद का आरोप है कि मंगलवार सुबह नाै बजे करीब चाची पुष्पा देवी की बेटे रवि की पत्नी माया का भाई और अन्य मायके वाले बिलईपुरा, निबोहरा से गांव कोटरा आए थे। रवि घर पर नहीं था, वह सोनीपत गया हुआ है। माया अपने भाई और अन्य परिजन के साथ नकदी और आभूषण लेकर मायके चली गई। आरोप है कि बहू के मायके जाने से क्षुब्ध होकर चाची पुष्पा देवी खेत (ट्यूबवेल) पर पहुंच गईं और वहां साड़ी से नीम के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के शादीशुदा एक पुत्र और एक पुत्री हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें