आगरा के फतेहपुर सीकरी के लाल दरवाजा निवासी एक महिला ने अपनी सास और देवर पर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर दी है। शिकायतकर्ता सुधा पत्नी विजय के अनुसार चार अक्टूबर की शाम परिवार के लोगों के बीच कहासुनी के दौरान विवाद हो गया। महिला ने आरोप लगाया कि इस दौरान उसके बड़े देवर अजय और सास पूरन देवी ने उसके साथ मारपीट की तथा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। महिला का कहना है कि मारपीट में उसे गंभीर चोटें आईं। उसने अपनी शिकायत में आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। उक्त मामले में एसीपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि सास और देवर को शांति भंग में पाबंद किया गया है।