आगरा के अछनेरा थाना पुलिस ने ग्राम साधन में शुक्रवार रात अवैध रूप से देसी शराब बेच रहे ठेके के सेल्समैन को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 25 पव्वा देसी शराब बरामद की। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी सेल्समैन का नाम रितेश निवासी बाद, जिला मथुरा बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की है।