फतेहपुर सीकरी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों एवं महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्लेटफॉर्म संख्या एक और दो पर लिफ्ट का निर्माण कराया जा रहा है। यह कार्य लगभग 37 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है । लिफ्ट निर्माण का कार्य जनवरी 2027 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। लिफ्ट की सुविधा उपलब्ध होने से यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर आने-जाने में आसानी होगी तथा स्टेशन पर यात्री सुविधाओं में और अधिक सुधार होगा।