महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष में शनिवार को आगरा-ग्वालियर रोड स्थित अग्र धाम सेवा सदन, सेवला सराय से इटौरा स्थित प्रिंस होटल तक आमंत्रण यात्रा निकाली गई। यात्रा रोहता, सुरक्षा विहार, नगला माकरोल, द्वारका ग्रीन, जखोदा, सिल्वर सिटी, डायमंड सिटी और नेहा गार्डन सहित दर्जनों गांवों व कॉलोनियों से होकर गुजरी। इटौरा स्थित प्रिंस होटल पहुंचने पर श्री केला देवी मंदिर ब्रज धाम इटौरा के अध्यक्ष मनमोहन गोयल और उनकी टीम ने साफा व माला पहनाकर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा संयोजक एवं वरिष्ठ समाजसेवी भगवान दास बंसल के नेतृत्व में हर वर्ष की भांति इस बार भी आमंत्रण यात्रा निकाली गई। इसमें युवाओं सहित वैश्य समाज के हजारों लोगों ने बाइक रैली के माध्यम से भाग लिया। इस मौके पर दीपक गोयल, प्रिंस गोयल, सचिन गर्ग, भाजपा जिला महामंत्री सत्यदेव दुबे, राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष गोविंद शर्मा, बलवीर प्रधान, अनिल शर्मा, मुकेश काका,कर्मवीर पार्षद, गौरव प्रधान,लोकेंद्र दुबे, कल्याण मंगल,राजेश मित्तल, सौरभ बंसल, जुगनू गोयल और संजय बंसल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।