फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: इंजेक्शन लगते ही बिगड़ी पांच वर्षीय मासूम की हालत, हो गई माैत; चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप

Arun Parashar Updated Sun, 30 Aug 2026 01:58 PM IST

आगरा के थाना इरादतनगर क्षेत्र में अहीर की गढ़ी पुलिया के पास दवा लेने पहुंचे पांच वर्षीय मासूम मानव गिरी की इंजेक्शन लगने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे आनन-फानन में निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। राजस्थान के धौलपुर जिले के राजाखेड़ा तहसील क्षेत्र के नादोली की शाला निवासी दिनेश गोस्वामी का इकलौता बेटा मानव अपनी मां आशा देवी के साथ शनिवार को क्षेत्र में ही एक कथित चिकित्सक के यहां दवा लेने आया था। परिजनों का आरोप है कि इंजेक्शन लगने के कुछ ही देर बाद बच्चे की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने थाना इरादतनगर पहुंचकर कथित चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें