फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सेवा संकल्प अभियान में योजनाओं की जानकारी, विधायक ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

खेरागढ़। सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा क्षेत्रीय वन अधिकारी कार्यालय खेरागढ़ पर सोमवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक भगवान सिंह कुशवाह ने क्षेत्रीय वन अधिकारी सम्यक कैन के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कार्यक्रम का उद्घाटन किया।इस दौरान विधायक ने प्रधानमंत्री के सेवा संकल्प और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों से उनका लाभ उठाने का आह्वान किया। क्षेत्रीय वन अधिकारी सम्यक कैन ने वन विभाग की ओर से संचालित पौध उत्पादन, वृहद वृक्षारोपण, वन्यजीव संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। अन्य अधिकारियों ने भी विभिन्न विभागीय योजनाओं की पात्रता और लाभ बताते हुए लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में उप क्षेत्रीय वन अधिकारी राजवीर सिंह,वन दरोगा मुकेश कुमार, प्रताप सिंह सहित क्षेत्रीय प्रधान एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें