आगरा के फतेहपुर सीकरी की गुलिस्ता पार्किंग के सामने एक होटल में 6 अक्तूबर की रात खाना खाने गए 4 युवकों पर 5 लोगों ने हमला कर दिया। तेहरा रावत निवासी रामकुमार अपने साथी सुजान, नागेंद्र और अमित तिवारी के साथ खाना खा रहे थे। इसी दौरान जाजऊ निवासी अशोक और उसके 4 अज्ञात साथियों ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने होटल का शटर बंद करके चारों युवकों को पीटा। हमले में सुजान के सिर पर गंभीर चोट आई और रामकुमार के सिर में अंदरूनी चोट लगी। अन्य दो साथियों ने बीच-बचाव कर जान बचाई। एसीपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि घायलों का उपचार निजी अस्पताल में कराया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है, जांच कर न्यायोचित कार्रवाई की जाएगी।