फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बच्ची का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने पर प्राथमिकी दर्ज

आगरा के फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय बच्ची का वीडियो बनाकर वायरल करने और परिवार को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की मां के अनुसार, उसकी 12 वर्षीय पुत्री 25 जुलाई को सुबह करीब आठ बजे गांव में स्थित मंदिर पर पूजा करने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही गोपाल और भरत ने बच्ची का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। घटना से बच्ची काफी परेशान रही और परिवार को जानकारी दी। आरोप है कि 27 और 28 जुलाई को भरत व गोपाल ने उक्त वीडियो इंटरनेट पर अपलोड कर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलने पर आरोपियों के परिवार से शिकायत की, तो आरोपियों ने उनके घर पहुंचकर गाली-गलौज की और पिटाई की कोशिश की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें