फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न, प्राथमिकी दर्ज

पंकज जैन Updated Tue, 08 Sep 2026 01:50 PM IST

फतेहपुर सीकरी। दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के उत्पीड़न का मामले में पीड़िता की शिकायत पर अधिकारियों के निर्देश के बाद पुलिस ने ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार संध्या शर्मा की शादी 16 जनवरी 2025 को मीरासी बस्ती निवासी अविनाश उर्फ दुष्यंत शर्मा पुत्र हरिओम शर्मा के साथ हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। आरोप है कि शादी में दान-दहेज देने के बाद भी ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर संध्या का उत्पीड़न करने लगे। पीड़िता ने ससुरालीजनों के खिलाफ 8 अप्रैल 2026 को उच्चाधिकारियों के समक्ष प्रार्थना पत्र दिया था। मामले को मध्यस्थता केंद्र भेजा गया, लेकिन पति निर्धारित तिथियों पर लगातार उपस्थित नहीं हुआ। इसके बाद काउंसिलिंग समाप्त कर ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। पीड़िता का आरोप है कि इसके बावजूद थाने में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। बाद में अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने संध्या शर्मा की तहरीर के आधार पर ससुराली जनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें