आगरा के सैंया थाना क्षेत्र के ग्वालियर हाईवे स्थित जौनई मोड़ पर शुक्रवार शाम ट्रक की चपेट में आने से महिला की माैत मामले में पुलिस ने मृतका के पुत्र की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सेना से रिटायर्ड गांव बीरई निवासी हुबलाल (60) अपनी पत्नी मीनेश के साथ शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे करीब आगरा से गांव लाैट रहे थे। जौनई मोड़ पर ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में मीनेश की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि हुबलाल घायल हो गए थे। शनिवार को मृतका के पुत्र अभिषेक की तहरीर पर थाना सैंया में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।