फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: किसान को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा

Dhirendra Singh Updated Sun, 06 Sep 2026 01:41 PM IST

बाह। सड़क किनारे के खेत में फसल की रखवाली कर रहे किसान रामकिशोर (40) की तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से जान चली गई। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। जैतपुर के फतेहपुरा गांव के किसान रामकिशोर पुत्र गिरजा शंकर शुक्रवार देर शाम 7.30 बजे सड़क किनारे के अपने खेत में फसल की रखवाली कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर से सड़क पर गिर कर घायल हुए रामकिशोर को परिजन इलाज के लिए बाह सीएचसी पर ले पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद करीब आधा घंटे तक परिजन एंबुलेंस को 108 नंबर पर कॉल करते रहे। लेकिन एंबुलेंस नहीं आई। नतीजतन परिजन प्राइवेट एंबुलेंस से घायल को इलाज के लिए आगरा ले जा रहे थे। अरनोटा पर उनकी सांसें थम गईं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें