आगरा के रकाबगंज थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पूर्व पति पर ससुराल पहुंचकर अभद्रता, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि आरोपी उसे वर्तमान पति को छोड़कर दोबारा साथ रहने का दबाव बना रहा है। ऐसा न करने पर फोटो वायरल करने की धमकी दी है। पीड़िता ने बताया कि घटना नौ जुलाई की है। घबराने के कारण तत्काल पुलिस को सूचना नहीं दी। बाद में थाने में शिकायत की। एसीपी सदर अमीषा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।