आगरा। ईदगाह-बिचपुरी रेल खंड पर फाटक संख्या-6 पर मरम्मत कार्य की वजह से 1 अक्तूबर सुबह आठ बजे से 4 अक्तूबर शाम सात बजे तक सड़क यातायात बंद रहेगा। इस दौरान वाहन चालक परेशानी से बचने के लिए फाटक संख्या-77 और 7 से होकर वैकल्पिक मार्ग कर चयन कर सकते हैं। आगरा रेल मंडल की जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि मरम्मत कार्य सड़क यातायात रोके बिना संभव नहीं है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की है कि वे फाटक बंद रहने के दौरान निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें और रेल प्रशासन को सहयोग दें।