फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने छह अफसरों का वेतन रोका, लेखपालों को निलंबन की चेतावनी

Arun Parashar Updated Sun, 06 Sep 2026 05:39 PM IST

आगरा के खेरागढ़ तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को जिलाधिकारी मनीष बंसल ने जनसमस्याओं के निस्तारण में हीलाहवाली, फर्जीवाड़े और गैरहाजिरी पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने छह अफसरों का वेतन रोका और काम से भागने वाले लेखपालों को निलंबन की चेतावनी दी। समाधान दिवस में पहुंचीं कुल 101 शिकायतों में से 11 का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने बैठक में खुद आने के बजाय प्रतिनिधि भेज देने पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, पीओ डूडा, बीएसए, अधिशासी अभियंता जल निगम, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई और अधिशासी अधिकारी खेरागढ़ का एक दिन का वेतन रोक दिया। जमीन की पैमाइश, तालाब और चकरोड पर अवैध कब्जों की शिकायतों पर लेखपालों की क्लास ली। जिलाधिकारी ने कहा कि लेखपाल रोजाना गांव में बैठकर जनता की समस्याएं सुनें। जो ऐसा नहीं करेंगे उन्हें चिह्नित कर निलंबित कर दिया जाएगा। तहसील परिसर में रोहता गांव की गीता देवी का प्रकरण आया। जीवित महिला को कागजों में मृत दिखाकर जमीन पर बैंक से कर्ज ले लिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें