फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बैरियर लगा फिर भी नहीं रुके निजी वाहन, जिला अस्पताल में जाम से एंबुलेंस और गंभीर मरीज बेहाल

मैनपुरी। जिला अस्पताल में निजी वाहनों का प्रवेश रोकने के लिए पर्चा काउंटर से पहले ही बैरियर लगाया गया। बैरियर लगने के बाद भी वाहनों पर प्रतिबंध नहीं लग पाया है। ऑटो, ई रिक्शा और लोगों के चार पहिया वाहन बिना किसी रोक टोक के जिला अस्पताल में प्रवेश कर रहे हैं। कई बार इन वाहनों से जाम की स्थिति पैदा होती है इसकी वजह से आकस्मिक वाहनों का जिला अस्पताल तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन यहां पर तैनात होमगार्ड को नहीं रोक पा रहे हैं। कई बार इमरजेंसी तक पहुंचने वाले गंभीर मरीज व घायलों को भी इलाज मिलने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। ऐसे में समय पर इलाज न मिलने की वजह से उनकी जान खतरे में आ जाती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें