आगरा में मल्टीप्लेक्स में मूवी देखने के दौरान थूकने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों ओर से जमकर लात-घूंसे चले। अन्य दर्शकों में भगदड़ मच गई। संचालक को पुलिस बुलानी पड़ी। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों पक्ष वहां से निकल गए। मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है। मामला हरीपर्वत सर्किल के एक मल्टीप्लेक्स का है। यहां शाम 7:40 बजे मूवी का शो लगभग हाउसफुल था। आधी फिल्म खत्म होने के बाद थूकने पर युवाओं के दो पक्ष भिड़ गए। प्रत्यक्षदर्शी कमलानगर निवासी गौरव ने बताया कि मारपीट देखकर अन्य दर्शक दहशत में आ गए। मल्टीप्लेक्स के स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। एसीपी हरीपर्वत अमीषा ने बताया कि मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।