फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: धनतेरस पर सराफा कारोबारियों की हुई चांदी, खूब खनका बर्तन बाजार

धनतेरस पर शुक्रवार को बाह, जैतपुर, जरार में सराफा कारोबारियों की चांदी रही। चांदी के भाव में नरमी की वजह से लोगों ने दिवाली पूजन के लिए चांदी सिक्के, गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां एवं कम वजन के आभूषण खरीदे। बाह की संगीता ने बताया कि कीमत में गिरावट की वजह से चांदी की गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति खरीदी है। बिजौली की किरन ने बताया कि शगुन के लिए चांदी के सिक्के लिए हैं। जरार की लक्ष्मी ने बताया कि दिवाली पूजन के लिए चांदी की मूर्ति एवं सिक्के लिए हैं। कविता ने बताया कि कम वजन की चांदी की पायल एवं बिछुआ खरीदे हैं। दिन भर जमकर हुई बिक्री से सराफा बाजार में पहली बार रौनक दिखाई दी। सराफा कारोबारी जरार के कमल वर्मा, शिवम वर्मा, बाह के विनीत वर्मा, रिषभ वर्मा ने बताया कि लंबे समय बाद धनतेरस पर चांदी के सामान की खूब बिक्री हुई है। दुकानों पर भारी भीड़ रही। सोने का सामान खरीदने में ग्राहकों ने कम दिलचस्पी दिखाई है। बाह, जैतपुर, जरार में बर्तन बाजार भी खूब खनका। बर्तन कारोबारी जरार के गिर्राज गुप्ता, राजीव गुप्ता, जैतपुर के जयराम बरुआ ने बताया कि पीतल, तांबा, कांसा एवं स्टील के बर्तन के अलावा लोगों ने पीतल के दीये, कलश, थाली, लोटा आदि खरीदे हैं। सुबह से लेकर रात तक बर्तन की दुकानों पर भारी भीड़ रही। जैतपुर के कुलदीप भदौरिया ने बताया कि कामगारों को उपहार देने के लिए बर्तन खरीदे हैं। जरार के नीरज गुप्ता, सतीश गुप्ता ने बताया कि पल्लेदारों को गिफ्ट देने के लिए बर्तन खरीदे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें