फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कात्यायनी शक्तिपीठ मंदिर में संधि आरती में उमड़े भक्त, लुटा खजाना

मथुरा के वृंदावन में कात्यायनी पीठ देवी मंदिर में वर्ष में दो बार होने वाली विशेष संधि आरती की गई। आरती दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ लगी। मंदिर के पुजारी ने खजाना लुटाया। सोमवार को जहां एक ओर देवी मंदिरों और घरों में देवी के नवम स्वरूप मां सिद्धिदात्री का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया, वहीं सिद्ध पीठ मां कात्यायनी देवी मंदिर में विशेष संधि पूजन और आरती की गई। इस अलौकिक संधि आरती में शामिल होने के लिए स्थानीय निवासियों के साथ-साथ देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। निर्धारित समय सुबह 7:26 मिनट पर जैसे ही आरती का शुभारंभ हुआ, पूरा मंदिर परिसर मां के जयकारों, शंखनाद और घंटे-घड़ियालों की गूंज उठा। भक्तों ने आरती में सम्मिलित होकर और मां कात्यायनी के अलौकिक दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें