फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कार की टक्क से बाइक सवार दंपती समेत बेटा घायल

आगरा के अछनेरा के रायभा में दक्षिणी बाईपास पर शनिवार दोपहर पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। बाइक सवार पति-पत्नी और उनका पांच वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक कार लेकर मौके से भाग गया।हादसा दोपहर करीब 2 बजे हुआ। नगला लालदास निवासी देवेंद्र (34) अपनी पत्नी शिवानी (30) और पांच वर्षीय बेटे तुषार के साथ मथुरा के मनोहरपुर स्थित अपनी ससुराल से लौट रहे थे। दक्षिणी बाईपास पर रायभा के पास मथुरा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। तीनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों की हालत गंभीर देखते हुए आगरा के जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस कार चालक की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें