फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों के साथ मनाई सीएम योगी के मंत्री ने दिवाली, बांटी मिठाई

दिवाली का पर्व केवल घरों को रोशन करने का नहीं, बल्कि किसी के जीवन में खुशियों का उजाला भरने का भी संदेश देता है। जब त्योहार की रौनक के बीच कई परिवार संसाधनों के अभाव में खुशियों से दूर रह जाते हैं, तब उनके बीच पहुंचकर खुशियां बांटना ही सच्ची सेवा और मानवता का परिचय है। इसी भाव को आत्मसात करते हुए प्रदेश सरकार के होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले गरीब और जरूरतमंद परिवारों के साथ दीपावली मनाई। राज्यमंत्री ने जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंचकर उन्हें दीपक, तेल और मिठाइयां वितरित कीं। उनके इस प्रयास से उन घरों में भी दिवाली की खुशियां पहुंचीं, जहां आर्थिक तंगी के कारण त्योहार की तैयारियां सीमित रह जाती हैं। बच्चों को जब मिठाई मिली तो उनके चेहरों पर खिली मुस्कान ने इस पहल को और भी खास बना दिया। इस दौरान धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि दिवाली का वास्तविक आनंद तभी है, जब समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के घर में भी दीप जले। गरीब के बच्चे भी मिठाई खाएं और हर परिवार त्योहार की खुशियों में शामिल हो। झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोग भी हमारे समाज का अभिन्न हिस्सा हैं। उनके सुख-दुख में साथ खड़ा होना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि दिवाली हमें अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने और आपसी प्रेम, सेवा तथा सद्भाव का संदेश देती है। राज्यमंत्री की इस पहल ने त्योहार के आध्यात्मिक संदेश को सेवा और संवेदना से जोड़ दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें