अछनेरा। कस्बा किरावली बाजार में दबंगों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्होंने न सिर्फ एक व्यापारी पर सरेआम हमला किया, बल्कि खाकी का खौफ ताक पर रखकर बीच-बचाव करने आई पुलिस टीम के साथ भी जमकर अभद्रता की। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मामले में त्वरित कार्रवाई की है और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सरेराह हुई इस गुंडागर्दी का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।व्यापारी ने हटने को कहा तो लात-घूसों से टूट पड़े दो आरोपी मिली जानकारी के अनुसार, पुरानी गल्ला मंडी निवासी व्यापारी राजकुमार गर्ग बाजार स्थित गर्ग मेडिकल स्टोर पर करीब 9 बजे दवा लेने गए थे। दुकान के सामने खड़े व्यापारी ने उनसे शिष्टतापूर्वक थोड़ा हटने के लिए कहा। बस इसी मामूली बात पर वहां मौजूद सद्दाम और चांद नाम के युवक गुस्से में आ गए। दोनों ने आव देखा न ताव और व्यापारी राजकुमार गर्ग पर लात-घूसों की बरसात कर दी। पीड़ित व्यापारी का आरोप है कि मारपीट के दौरान दबंगों ने उनसे 12 हजार रुपये भी जबरन छीन लिए। दरोगा और सिपाही से भी की अभद्रता - बाजार के बीचो बीच हुई इस सनसनीखेज वारदात से मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जब तैनात दरोगा और सिपाही ने पीड़ित व्यापारी को बचाने का प्रयास किया, तो कानून से बेखौफ दबंग पुलिसकर्मियों पर ही उलझ गए। आरोपियों ने खाकी की गरिमा को दरकिनार करते हुए पुलिस टीम के साथ तीखी बहस और घोर अभद्रता की।पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दो आरोपी दबोचे घटना के बाद पीड़ित राजकुमार गर्ग ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तत्काल घायल व्यापारी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। पुलिस के उच्चाधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्परता दिखाई और पुलिस से अभद्रता व व्यापारी से रूपये छीनने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है पीड़ित का आरोप दरोगा के साथ रहते है आरोपी - पीड़ित राजकुमार गर्ग का आरोप है मेरे और मेरे बेटे के साथ गाली गलौज और गाड़ी मे बैठते समय दरोगा के सामने मेरे साथ आरोपियों ने मारपीट की है थाना प्रभारी किरावली मदन सिंह ने बताया पीड़ित की तरफ से तहरीर मिली है घायल को मेडिकल के लिए भेजा गया दो लोगों को पकड़ लिया गया है आगे की कार्यवाही की जा रही है