फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: खाद-बीज के लिए भाकियू करेगी जिला कृषि अधिकारी का घेराव, 10 दिन का अल्टीमेटम

आगरा के बाह के जरार में भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) की बुधवार को हुई पंचायत में जिले भर के किसान जुटे। पंचायत में खाद, बीज एवं कालाबाजारी की उठी समस्या को गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ने 10 दिन में व्यवस्था में सुधार न होने पर जिला कृषि अधिकारी के घेराव का एलान किया है। पंचायत में मोनू शर्मा को जिलाध्यक्ष तथा नंदू सिसोदिया को तहसील अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। किसानों की समस्याओं पर मंथन किया गया। किसानों ने बाजार में डीएपी न मिलने एवं कालाबाजारी होने की समस्या रखी। आलू बीज की उपलब्धता को लेकर भी सवाल उठाए गए। किसानों की फसल उजाड़ने वाले छुट्टा मवेशी से मुक्ति को लेकर किसानों ने एक स्वर से मांग उठाई। जिलाध्यक्ष मोनू शर्मा ने बताया कि छुट्टा मवेशी सड़क पर हादसे की बजह बन रहे हैं, पहरेदारी के बाद भी किसानों की फसलें उजाड़ रहे हैं। किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ने जिला कृषि अधिकारी को सुधार के लिए 10 दिन की मोहलत दी है। डीएपी की उपलब्धता, कालाबाजारी और नक्काली पर अंकुश न लगने पर उनके घेराव का ऐलान किया है। छुट्टा मवेशी के मामले को जिलाधिकारी के सामने उठाकर गोशाला भिजवाने की मांग की जाएगी। इस दौरान ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ. आरके पाठक, आगरा मंडल के अध्यक्ष बबलू चौहान, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मंजू शुक्ला, बंटी सिंह लोधी, धर्मवीर सिंह, सुरेन्द्र सिंह यादव, इशरार अली, राजेश उपाध्याय, चौधरी विक्रम सिंह, पिंटू राघव आदि ने भी किसानों की समस्या के समाधान के लिए रणनीति बनाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें