फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा-ग्वालियर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को राैंदा; युवक की माैके पर ही माैत

आगरा-ग्वालियर हाईवे स्थित गांव बाद के पास शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस जांच में जुटी है। थाना इरादतनगर क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुबारकपुर स्थित श्यामलाल की बगिया निवासी करीब 18 वर्षीय अभय पुत्र भीकम सिंह अपने साथी नीरज के साथ बाइक से आगरा की ओर से अपने गांव लौट रहा था। बताया गया है कि गांव बाद के पास पहुंचते ही उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि अभय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने हादसे में शामिल वाहन की पहचान कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया। पुलिस के अनुसार अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। मामले में तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें