आगरा विकास मंच की ओर से जयपुर हाउस स्थित दिव्यांग केंद्र में लगे शिविर में हड्डी के पांच मरीजों की जांच हुई। यहां राष्ट्रीय नेत्र पखवाड़ा मनाते हुए 53 लोगों ने नेत्रदान का संकल्प फॉर्म भी भरा। अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार जैन ने बताया कि मंच नेत्रदान अभियान चला रहा है। एसएन में सैकड़ों लोगों के नेत्रदान करा चुके हैं। इसमें मृत्यु के बाद एसएन की टीम कॉर्निया लेने पहुंचती है। नेत्रदान से दो नेत्रहीनों की दुनिया रोशन होती है। डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. बीके अग्रवाल, डॉ. रमेश धमीजा, डॉ. विजय कत्याल, डॉ. विनय अग्रवाल और डॉ. विभांशु जैन ने भी नेत्रदान का संकल्प लेते हुए फॉर्म भरा। शिविर में मानसिंह, पल्लवी, अंशु जैन, सुशील जैन, ध्रुव जैन, पूर्वा जैन, आशीष जैन, पंकज अग्रवाल, ममता जैन, कविता जैन, रामनरेश यादव आदि का योगदान रहा। ब्यूरो