फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: किशोरी से छेड़छाड़ पर ऑटो चालक की पिटाई

आगरा के थाना न्यू आगरा के खंदारी चौराहे के निकट सर्विस रोड पर एक ऑटो चालक ने 12 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़ कर दी। किशोरी ने डरकर शोर मचाया तो लोगों ने चालक की पिटाई कर दी। ऑटो चालक को नशे में होना बताया गया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है।रास्ते में गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने आरोपी चालक को भीड़ से बचाया। इस दौरान किशोरी और उसके परिजन ने लिखित शिकायत देने से मना कर दिया। पुलिस ने चालक से बात की तो उसने ऑटो चलाने के दौरान गलती से हाथ छू जाने की बात कही। शिकायत नहीं मिलने पर पुलिसकर्मियों ने उसे हिदायत देकर छोड़ दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें