आगरा के सैंया में स्थानीय मोतीलाल इंटर कॉलेज में शनिवार को आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में एंटी रोमियो पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम से बचाव, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों की जानकारी दी। महिला उपनिरीक्षक मनु चौधरी ने छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1098, 1090, 112 और एम्बुलेंस सेवा 108 के उपयोग के बारे में बताया।