फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जाम से एंबुलेंस 15 मिनट तक फंसी, राहगीर दिन भर परेशान

Dhirendra Singh Updated Tue, 08 Sep 2026 01:48 PM IST

आगरा। स्कूल और कार्यालय खुलने-बंद होने के समय एमजी रोड सहित कई प्रमुख मार्गों पर सोमवार को भीषण जाम लगा। शाम को भगवान टॉकीज चौराहे पर जाम में एक एंबुलेंस करीब 15 मिनट तक फंसी रही। मरीज के परिजन इससे परेशान हुए। यातायात पुलिस के प्रयासों के बावजूद वाहनों की आवाजाही बहुत धीमी गति से हुई, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर करीब 12:30 बजे स्कूलों की छुट्टी के बाद एमजी रोड पर जगह-जगह जाम की स्थिति बन गई। भगवान टॉकीज चौराहे से दीवानी तक पार करना मुश्किल हो गया। रावली से धौलपुर हाउस तिराहे के पास लोगों को निकलने में 15 मिनट से अधिक का समय लगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें