फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दिल्ली में बढ़े स्वाइन फ्लू के मरीज तो आगरा स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, संदिग्धों की रैपिड जांच के निर्देश

आगरा। दिल्ली में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। ऐसे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को संदिग्ध मरीज की रैपिड किट से जांच करने और रिस्पांस टीम को तुरंत सूचना देने के लिए कहा गया है। ऐसे मरीजों को भर्ती करने के लिए दो से पांच बेड की व्यवस्था करने के लिए भी कहा गया है। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि अभी जिले में स्वाइन फ्लू का कोई मरीज नहीं मिला है। दवा, जांच की व्यवस्था है। देश-विदेश के पर्यटकों को देखते हुए ताजमहल और फतेहपुर सीकरी में स्क्रीनिंग के लिए कहा गया है। 90 संदिग्धों की जांच में किसी में भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है। रैपिड रिस्पांस टीम के प्रभारी डॉ. नंदन सिंह ने बताया कि स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीज की जानकारी 9458569043 और 0562-2600412 पर दी जा सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें