जगदीशपुरा पुलिस ने शिक्षक हत्याकांड का खुलासा कर दिया। 500 कैमरों को चेक किया। तब एक छात्रा के बारे में जानकारी मिली। छात्रा से पूछताछ बाद पुलिस खुलासे तक पहुंच गई। एडीसीपी मनोज कुमार ने बताया कि हत्या प्रकाश नगर निवासी निखिल ने की थी। उसकी दोस्ती दिसंबर में छात्रा से हो गई थी। पूर्व में यह छात्रा शिक्षक ओपी यादव की कोचिंग में पढ़ा करती थी। निखिल को शक हो गया था कि छात्रा से शिक्षक के रिलेशन हैं। एक दिन दोनों को साथ में पिज्जा खाते हुए देख लिया था। वह शिक्षक को समझाने और बात करने के लिए पहुंचा। उसने विवाद होने पर मटन काटने वाले चाकू से हत्या कर दी। चाकू वह पहले से अपने साथ लेकर गया था। पटना के बाद शिक्षक की स्कूटी लेकर वो घर से भाग गया था। निखिल इंटरमीडिएट पास है। पिता जूता कारखाना चलाते हैं। पुलिस छात्रा की संलिप्तता की भी जांच कर रही है।