आगरा सिविल एयरपोर्ट के सुरक्षा क्षेत्र में बच्चों के लिए किड्स प्ले एरिया तैयार किया गया है। सोमवार को हिंदी पखवाड़े के दौरान आगरा कॉलेज के हिंदी विभाग की अध्यक्ष प्रो. सुनीता रानी घोष ने इसका उद्घाटन किया। रंग-बिरंगे खिलौनों और आकर्षक सजावट से तैयार किए गए इस क्षेत्र में बच्चे उड़ान में इंतजार के दौरान अपना मनोरंजन कर सकेंगे। एयरपोर्ट निदेशक विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि किड्स प्ले एरिया को बच्चों के अनुकूल विकसित किया गया है। यहां बच्चों के बैठने के लिए रंगीन कुर्सियां और खेलने की सुविधाएं हैं। अभिभावकों के बैठने के लिए भी अलग व्यवस्था की गई है, ताकि वे बच्चों पर नजर रखते हुए इंतजार कर सकें।