फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार 22 वर्षीय युवक की मौत

आगरा के अछनेरा के थाना क्षेत्र के गांव छह पोखर मार्ग पर मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार 22 वर्षीय युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप घायल होने के कुछ समय बाद ही मोके पर ही मौत हो गयी। वही मृतक की पहचान सोनू उर्फ श्याम उम्र 22 वर्ष निवासी छह पोखर के रूप में हुई है। बताया गया है कि युवक बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं जवान बेटे की मौत के बाद परिजन गहरे दुःख में हैं एवं घर में चीख पुकार मची हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें